उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

एडीएम का औचक निरीक्षण

आपदा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और रिकॉर्ड व्यवस्था पाई गई संतोषजनक

 

टिहरी गढ़वाल, 08 मई(दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित आपदा कंट्रोल रूम का शुक्रवार प्रातः अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 7:30 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में पुलिस एवं होमगार्ड के कार्मिक ड्यूटी पर उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कंट्रोल रूम में रखे अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के रख-रखाव की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित होती मिली।

कंट्रोल रूम से कुल 87 इंस्टॉल्ड कैमरों के माध्यम से मुनिकीरेती, चंबा, बौराड़ी, नरेंद्रनगर एवं नई टिहरी क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही थी। एडीएम ने मॉनिटरिंग के साथ-साथ चालान काटने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कांस्टेबल स्वाति, कांस्टेबल निधि सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button