फरार वारंटी गिरफ्तार, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
एनआई एक्ट के दो मामलों में वांछित अभियुक्त को घर से दबोचा

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): उत्तराखंड पुलिस के तहत चलाए जा रहे फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में फरार, वारंटी एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं दबिश अभियान संचालित किया जा रहा है।
लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त
पुलिस टीम ने वाद संख्या सीजी-1078/2024 एवं सीजी-253/2025, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में फरार चल रहे वारंटी विमल सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बैराज कॉलोनी, पशुलोक ऋषिकेश को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शनिवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- विमल सिंह पुत्र हरि सिंह
निवासी – सी-50, बैराज कॉलोनी, पशुलोक, ऋषिकेश, जनपद देहरादून
उम्र – 34 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक देवेन्द्र पंवार
- कांस्टेबल 129 सुधीर कुमार
- कांस्टेबल 1190 शिवओम










