उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षा

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

हरिपुर कला क्षेत्र में 10वीं-12वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश, हरिपुर, 9 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को माला एवं पटका पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि गुरुजनों और अभिभावकों के मार्गदर्शन, समर्पण एवं तपस्या का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गीतिका शर्मा, पूजा ग्वाड़ी, लक्ष्मी जुगलान, धर्मेंद्र ग्वाड़ी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कार्तिक सिलस्वाल, प्रियांशु पवार, अखिलेश कोठारी, सिद्धार्थ शर्मा, अंजली, अंशिका, गोपी रावत, अमन तिवारी, दिशा, किरण कश्यप, शिविका, मानसी, प्रीति शर्मा, झलक चौधरी, दिव्या पांडे, काजल भारती, सक्षम चौधरी, सोनाक्षी गर्ग, इशिता गोस्वामी, स्मृति लखेड़ा, दीपक जोशी एवं सोनीका असवाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button