उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

परशुराम चौक से 40 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार चेकिंग और दबिश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 09 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा परशुराम चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सन्नी पुत्र स्व. होशियार सिंह निवासी परशुराम चौक, गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-171/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

  • 40 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब

गिरफ्तार आरोपी

  • सन्नी पुत्र स्व. होशियार सिंह, उम्र 36 वर्ष

निवासी – परशुराम चौक, गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल 138 मोहकम सिंह
  • कांस्टेबल 434 पुष्पेंद्र राणा

Related Articles

Back to top button