उत्तराखंडऋषिकेशराजनीति

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन पर ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं, कहा— जनता ने कुशासन का दिया जवाब

ऋषिकेश, 9 मई(दिलीप शर्मा): पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी एवं उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान, टीएमसी सरकार के कथित कुशासन, अवैध घुसपैठ और मातृशक्ति के साथ हुई अभद्र घटनाओं का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने परिवर्तन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सुधा बिष्ट, निवेदिता सरकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button