आईडीपीएल क्षेत्र में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 45 टेट्रा पैक माल्टा बरामद
नशा तस्करों के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस का अभियान जारी

ऋषिकेश,10 मई(दिलीप शर्मा): जनपद देहरादून को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने रविवार को डाकघर आईडीपीएल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास से 45 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार गौतम (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुखराम सिंह निवासी अलीपुरा जट, नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश तथा वर्तमान निवासी कृष्णानगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 172/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरामदगी
- 45 टेट्रा पैक देशी माल्टा शराब
पुलिस टीम
- कांस्टेबल गौरव यादव
- कांस्टेबल सौरभ
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










