
ऋषिकेश,11 मई (दिलीप शर्मा): योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अनुष्का मिश्रा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Premchand Aggarwal डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।
एक कार्यक्रम के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. अग्रवाल ने अनुष्का मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अनुष्का की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान
डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री Narendra Modi नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलने के बाद पूरी दुनिया योग को अपना रही है और इसके लाभों से लाभान्वित हो रही है।
विधानसभा में हर माह योग को किया था अनिवार्य
अपने विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को याद करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने “करो योग, रहो निरोग” की भावना को आत्मसात करते हुए प्रत्येक माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग को अनिवार्य किया था। इससे जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम में कई संत एवं गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी, महामंडलेश्वर डॉ. ईश्वर दास महाराज, सुनील भगत तथा महायोगी जितानंद महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित





