ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवक एवं 1किलो 220 ग्राम गांजे के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
आबकारी अधिनियम एवं NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज

ऋषिकेश/देहरादून 11मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 65 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पुलिस ने सदानंद मार्ग मॉर्डन स्कूल के पास से सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।
वहीं वीरभद्र रोड क्षेत्र से गणेश पुत्र मुकेश निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
बरामदगी
- 35 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
- 30 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
गिरफ्तार आरोपी
- सुमित कुमार निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश
- गणेश निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश
पुलिस टीम
- कांस्टेबल अंगेश्वर कुमार
- कांस्टेबल अमित राणा
- कांस्टेबल शिवओम कुमार
- कांस्टेबल विनीत कुमार

वहीं दूसरी ओर एक आरोपी को 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में गश्त और आकस्मिक चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को खांड गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी पर रखे कट्टे से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल नाथ पुत्र अमर नाथ निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा बिहार की ओर से लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था तथा स्वयं भी इसका सेवन करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
- 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा
- मैस्ट्रो स्कूटी संख्या UK14H-4845
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। वर्ष 2023, 2025 और 2026 में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक सुमित चौधरी
- कांस्टेबल संदीप भट्ट
- कांस्टेबल अशोक कुमार










