
ऋषिकेश,12 मई(दिलीप शर्मा): आईडीपीएल स्थित चित्रगुप्त महाराज मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Premchand Agrawal डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहायक माने जाते हैं, जिनका कार्य प्रत्येक जीव के पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखना है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने अपनी काया से चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति की थी, इसी कारण उन्हें ‘कायस्थ’ कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं तथा समाज को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम में कायस्थ समाज के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश श्रीवास्तव, मोहन सक्सेना, अशोक सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष माथुर, नितिन सक्सेना, अमन सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।










