विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा
मतदाता सूची की मैपिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल,13 मई(दिलीप शर्मा): जनपद में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस.आई.आर.) की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), तहसीलदारों (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) तथा एस.आई.आर. के लिए नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग कराने, अनमैप मतदाताओं की सूची तैयार करने तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित










