टिहरी में हर बृहस्पतिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, अधिकारियों के लिए पैदल आवागमन अनिवार्य
फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश, 14 मई से तहसील और विकासखण्ड स्तर पर भी सख्ती से होगा अनुपालन

टिहरी गढ़वाल (दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बृहस्पतिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी जिलास्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन कार्यालय आने-जाने के लिए वाहन का उपयोग न करने तथा पैदल आवागमन करने के निर्देश दिए हैं।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Fit India” एवं “Green India” अभियान तथा मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड में इन अभियानों को प्रभावी बनाए जाने की दिशा में शुरू की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत अगस्त 2025 के प्रथम बृहस्पतिवार से जिला स्तरीय अधिकारियों के स्तर पर की गई थी। अब इसे विकासखण्ड एवं तहसील स्तर तक विस्तारित करते हुए अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 14 मई 2026 से “नो व्हीकल डे” संबंधी आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिल










