जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की प्रगति समीक्षा
भवन गणना एवं सूचीकरण कार्य में लापरवाही पर जताई सख्ती, 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

टिहरी गढ़वाल,13 मई(दिलीप शर्मा): नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए भवन गणना एवं सूचीकरण (एचएलबी) कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित हो रहे भवन गणना एवं सूचीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों एवं तहसीलदारों से उनके क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर अपने आवंटित कार्यों का कम से कम 50 प्रतिशत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। साथ ही जिन कार्मिकों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूर्ण कर डाटा फ्रीज़ करने से पूर्व प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। सुपरवाइजरों को भी समस्त विवरणों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, तहसीलदार धीरज सहित सभी चार्ज अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित










