
ऋषिकेश,13 मई(दिलीप शर्मा): श्यामपुर मंडल के डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भारत जैसे युवा बहुल देश में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती युवाओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनहित एवं संगठन हित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, जिला मंत्री पंकज थपलियाल, जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, भाजयुमो मंडल महामंत्री आशीष रणकोटी, आदर्श राणा, गौतम रतूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










