उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

फरार वारंटियों पर ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई, चार अभियुक्त गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

ऋषिकेश/देहरादून,13 मई(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में विशेष टीमें गठित कर लगातार चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने वाद संख्या 232/25 धारा 323/504/506/427 भादवि एवं वाद संख्या 1282/19 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्तों की तलाश शुरू की।

दिनांक 12 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटी

  • अजय मण्डल पुत्र अधीर मण्डल, निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश (उम्र 30 वर्ष)
  • श्रीमती सन्नो देवी पत्नी अधीर मण्डल, निवासी न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश (उम्र 46 वर्ष)
  • श्रीमती झूमा मण्डल पत्नी अजय मण्डल, निवासी New त्रिवेणी कॉलोनी, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश (उम्र 23 वर्ष)
  • महिपाल सिंह पुत्र तीरमल सिंह, निवासी आमावाली कुतबपुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक बिनेश कुमार
  • उपनिरीक्षक संदीप राठी
  • हेड कांस्टेबल पंकज सालार
  • हेड कांस्टेबल संदीप राठी

Related Articles

Back to top button