उत्तराखंडऋषिकेश

डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनाया ईवी मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर इलेक्ट्रिक व्हीकल से पहुंचे विभिन्न कार्यक्रमों में, जनता से भी की अपील

ऋषिकेश,14 मई(दिलीप शर्मा):नरेन्द्र मोदी के डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए प्रेमचंद अगग्रवाल ने गुरुवार को अपने आवास से कैंप कार्यालय एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों तक आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का उपयोग किया।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जो देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते वैश्विक पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देशहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वाहनों का कम से कम उपयोग किया जाए तथा जहां संभव हो वहां इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए। इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनकर योगदान देना

Related Articles

Back to top button