आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

शुकतीर्थ पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

महाभारत कालीन वटवृक्ष की परिक्रमा कर लिया पुनः आने का संकल्प, संतों से लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश,14 मई(दिलीप शर्मा): डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पावन तीर्थ शुकतीर्थ पहुंचकर श्री शुकदेव आश्रम भागवत पीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महाभारत कालीन पवित्र वटवृक्ष की परिक्रमा कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने तीन सदी के युगदृष्टा एवं “पद्म विभूषण” से सम्मानित स्वामी कल्याण देव जी महाराज के त्यागमयी जीवन और समाज सेवा के कार्यों को नमन किया। इसके बाद वह हनुमंत धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज से धर्म एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शुकतीर्थ पहली बार पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस पवित्र धाम में आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने शीघ्र ही परिवार सहित पुनः शुकतीर्थ आने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर बुकमैन (पब्लिकेशन्स) के निदेशक संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रजन महासभा के सचिव बसंत कुमार गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया।

वहीं, श्री शुकदेव आश्रम में दीपक मिश्रा तथा हनुमान धाम में संत विज्ञानंद जी ने डॉ. अग्रवाल को धाम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी

Related Articles

Back to top button