उत्तराखंडऋषिकेश

नीम बीच में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने 20 फीट गहराई से निकाला शव

लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF डीप डाइवर ने किया रेस्क्यू, शव पुलिस को सौंपा गया

ऋषिकेश/ढालवाला,15 मई(दिलीप शर्मा): नीम बीच क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव एसडीआरएफ टीम ढालवाला ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, 14 मई को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर State Disaster Response Force Uttarakhand की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम द्वारा लगातार गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ के डीप डाइवर अजय ने 15 मई को लगभग 15 से 20 फीट गहराई में अथक प्रयास करते हुए युवक के शव को खोज निकाला। इसके बाद शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल अजय सिंह, प्रदीप और दीपक शामिल रहे।

विपरीत परिस्थितियों में एसडीआरएफ टीम द्वारा चलाए गए इस सफल अभियान की स्थानीय प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button