उत्तराखंडटिहरी गढ़वालभर्ती

टिहरी में 57 पदों पर होगी पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती

22 मई तक निःशुल्क जमा किए जा सकेंगे आवेदन, केवल टिहरी जनपद के स्थायी निवासी होंगे पात्र

टिहरी गढ़वाल,15 मई(दिलीप शर्मा): उत्तराखण्ड शासन एवं होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल में जून 2026 के दौरान पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 57 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स विजयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पद केवल टिहरी गढ़वाल जनपद के स्थायी निवासियों से भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप 22 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में निःशुल्क जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, पीटीसी रोड काण्डा, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। समय सीमा के भीतर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्राप्त आवेदनों की जानकारी कार्यालय के फेसबुक पेज “TEHRI GARHWAL HOME-GUARDS” पर उपलब्ध रहेगी।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड अथवा संस्थान से हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 157.50 सेमी तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 160 सेमी निर्धारित की गई है।

आयु सीमा के संबंध में बताया गया कि अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button