आस्थाउत्तराखंडऋषिकेश

वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती पर धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

गंगा स्नान, वट वृक्ष पूजन और शनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

ऋषिकेश/डोईवाला,16 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Premchand Agrawal ने वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 

डॉ. अग्रवाल ने प्रातःकाल गंगा स्नान करने के उपरांत अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से वट सावित्री व्रत का पालन किया। इस दौरान उन्होंने वटवृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त सुहागिन महिलाओं को व्रत की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने वट सावित्री व्रत के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नारद मुनि की भविष्यवाणी, माता सावित्री की तपस्या तथा यमराज के समक्ष उनके अटल संकल्प और पति के प्राणों की पुनर्प्राप्ति की कथा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, समर्पण और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।

शनि मंदिर में पूजा-अर्चना, भंडारे में वितरित किया प्रसाद

इसके उपरांत शनि जयंती के अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने डोईवाला स्थित शनि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजित भंडारे में भी उन्होंने सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व एवं आयोजन समाज को धर्म, आस्था और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button