पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

ऋषिकेश,19 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. भुवन चंद खंडूरी ने सैन्य पृष्ठभूमि से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करते हुए सांसद से लेकर मुख्यमंत्री पद तक रहते हुए उत्तराखंड राज्य की निष्ठापूर्वक सेवा की। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी एक ईमानदार, अनुशासित और कर्मठ नेता के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी रहे हैं।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड ने आज एक नायाब हीरा खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, हरिद्वार शहर जिला प्रभारी दीपक धमीजा, कपिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजू शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, पार्षद आशु डंग, पार्षद राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजलवान, गंभीर मेवाड़, चंदू यादव, जयप्रकाश ठेकेदार, राम सिंह पंवार, राकेश पार्चा, अमन पांडे, अविनाश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










