उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

फरार वारंटी आशीष शर्मा गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई

देहरादून,19 मई(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त आशीष शर्मा, प्रोपराइटर अनन्या इंटरप्राइजेज, निवासी लेन नंबर-14 आदर्श ग्राम, निकट बस अड्डा ऋषिकेश, के खिलाफ वाद संख्या 889/2024 एवं संबंधित वाद संख्या 860/24 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था।

कोतवाली ऋषिकेश द्वारा गठित पुलिस टीम लगातार फरार वारंटियों एवं अभियुक्तों की तलाश में दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 19 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

आशीष शर्मा (50 वर्ष), प्रो0 अनन्या इंटरप्राइजेज, निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश, जिला देहरादून

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगाई

कांस्टेबल 171 कुन्दन

Related Articles

Back to top button