
ऋषिकेश/हरिद्वार,20 मई(दिलीप शर्मा): प्रेमचंद अगग्रवाल ने बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित मोक्ष धाम पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने स्व. खंडूरी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. खंडूरी एक सरल, अनुशासित एवं ईमानदार राजनेता थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रदेश और देश की सेवा को समर्पित किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खंडूरी जी का व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
डॉ. अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।










