उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

आंद्रेठी में लगा फार्मर रजिस्ट्री कैंप, किसानों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

डिजिटल फार्मर आईडी बनाकर किसानों को मिलेंगे सरकारी योजनाओं के लाभ

टिहरी गढ़वाल, 20 मई(दिलीप शर्मा): भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल डाटाबेस कार्यक्रम ‘फार्मर रजिस्ट्री’ के तहत तहसील जाखणीधार के ग्राम आंद्रेठी में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए पारदर्शी तरीके से लाभ उपलब्ध कराना रहा।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका एवं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के निर्देशानुसार आयोजित इस कैंप में राजस्व, कृषि एवं उद्यान विभाग के नामित कार्मिकों ने किसानों की फार्मर आईडी तैयार की। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।

गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

कृषकों को योजना से जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से गांव-गांव व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक किसान इस पहल का लाभ उठा सकें। कैंप में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई।

विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

कैंप में राजस्व विभाग से पटवारी तोता सिंह तथा कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी शिखा विश्वास उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम आंद्रेठी एवं अंजनीसैंण के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button