उत्तराखंडऋषिकेश

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

कैंप कार्यालय में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

ऋषिकेश,21 मई(दिलीप शर्मा): प्रेमचंद अगग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान शैलेंद्र रांगड़, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, शिवानी गोस्वामी, मोहित शर्मा, सुनील जुगलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button