उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

एनडीआरएफ एवं डीडीएमए द्वारा गुलर डोगी विद्यालय में स्कूल सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

224 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कार्मिकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और बचाव तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

टिहरी गढ़वाल,(दिलीप शर्मा): जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा विकासखंड नरेंद्रनगर तहसील अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज गुलर डोगी में एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 224 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं विद्यालय कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर के इम्प्रोवाइजेशन तरीकों तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेमो प्रस्तुत कर अध्यापकों, कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

एनडीआरएफ टीम के टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट संतोष कुमार के दिशानिर्देश में टिहरी गढ़वाल जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 6 मई 2026 से 23 मई 2026 तक विकासखंड चंबा एवं नरेंद्रनगर के चयनित स्थानों पर एसएसपी एवं सीएपी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित सहित 15वीं एनडीआरएफ टीम तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न चरणों, विभागीय कार्यप्रणाली एवं आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर वन विभाग के वन दारोगा डी.एस. भंडारी एवं वन वीट अधिकारी गुलर ने वनाग्नि तथा जंगली जानवरों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत सिंह राणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आपदाओं के प्रति पूर्व तैयारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा की स्थिति में सुरक्षित एवं सतर्क रहने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button