उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

आईडीपीएल गोलचक्कर से 30 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आईडीपीएल गोलचक्कर क्षेत्र से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 ट्रेटा पैक देशी माल्टा शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार जनपद को नशा मुक्त बनाने और अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

दिनांक 23 मई 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गोलचक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश से नीरज कश्यप उर्फ बादल (26 वर्ष) पुत्र पवन कश्यप निवासी सर्वहारा नगर, काले की ढाल ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 ट्रेटा पैक देशी माल्टा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-211/2026 धारा 60(1)क आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में शामिल:

  • कांस्टेबल गौरव यादव
  • कांस्टेबल सौरभ

Related Articles

Back to top button