उत्तराखंडऋषिकेशलक्ष्मण झूला

गंगा में डूबे अमरोहा निवासी युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

डबल ट्रिपल बीच हादसे के तीन दिन बाद SDRF और जल पुलिस को मिली सफलता

ऋषिकेश/लक्ष्मण झूला। 21 मई(दिलीप शर्मा): को डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे अमरोहा निवासी दो युवकों में से एक युवक का शव रविवार को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत साधु समाज घाट से बरामद कर लिया गया। शव को एसडीआरएफ टीम एवं जल पुलिस द्वारा संयुक्त सर्च अभियान के दौरान खोजा गया।

 

बरामद शव की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी अमरोहा के रूप में परिजनों द्वारा की गई। शव मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि घटना के बाद से ही एसडीआरएफ द्वारा गंगा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। फिलहाल दूसरे लापता युवक की तलाश के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान जारी है।

प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। प्रशासन ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Related Articles

Back to top button