उत्तराखंडऋषिकेशजन्मोत्सव

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन पर जनसेवा और सम्मान कार्यक्रमों की रही धूम

पूजा-अर्चना, पौधारोपण, राशन व फल वितरण सहित दिनभर चले सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम

ऋषिकेश, 24 मई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अगग्रवाल डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

प्रातःकाल डॉ. अग्रवाल के आवास पर शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का ताँता लगा रहा। इसके उपरांत उन्होंने वीरभद्र मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद कुष्ठ आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। वहीं ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में गढ़ सेवा संस्थान की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दोपहर में होटल विलाना में भाजपा जिला ऋषिकेश कार्यकर्ताओं द्वारा सूक्ष्म जलपान, केक कटिंग एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके पश्चात डॉ. अग्रवाल ने दुर्गा मंदिर में आयोजित जलपान वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।

श्यामपुर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दसवीं के छह एवं बारहवीं के 54 विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही सामूहिक भोजन व्यवस्था में भी सहभागिता की गई।

व्यापारियों से संवाद, त्रिवेणी घाट पर हुआ स्वागत

कार्यक्रमों की श्रृंखला में डॉ. अग्रवाल ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। सांयकाल Triveni Ghat पर युवा मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद उन्होंने गंगा आरती में सहभागिता की। तत्पश्चात साईं मंदिर में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, व्यापारी नेता केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, अनिरुद्ध शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, सुमित पवार, राजपाल ठाकुर, पुनीता भंडारी, वंदना स्वामी, ममता नयाल, पिंकी धस्माना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button