ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
135 पाउच अवैध देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, मुनि की रेती पुलिस की कार्रवाई

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 135 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 23 मई 2026 को भजनगढ़ रोड कैलाश गेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला आईडीपीएल, ऋषिकेश जनपद देहरादून की निवासी बताई गई है। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 53/26 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी
- 135 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी कैलाश गेट, थाना मुनि की रेती
- महिला मुख्य आरक्षी अंजली भंडारी
- कांस्टेबल कौशल राठौर (0367)










