उत्तराखंडऋषिकेशविकास कार्य

₹1.15 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का महापौर शम्भू पासवान ने किया उद्घाटन

गुमानीवाला में टाइल्स सड़क, शिवाजी नगर में नाला और गंगानगर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य शुरू

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर शम्भू पासवान ने सोमवार को लगभग ₹1.15 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही युवाओं को खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

विकास कार्यों की श्रृंखला में गुमानीवाला क्षेत्र में करीब ₹18 लाख की लागत से बनने वाली टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं, शिवाजी नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लगभग ₹35 लाख की लागत से बनने वाले नाले निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

इसके अतिरिक्त, गंगानगर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग ₹62 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव मलिक, नगर निगम के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद

Related Articles

Back to top button