चारधाम यात्रा मार्ग और गंगा तट पर पालिका का विशेष स्वच्छता अभियान
गंदगी फैलाने वालों के 31 चालान, ₹4,900 का अर्थदंड वसूला

मुनिकीरेती/टिहरी(दिलीप शर्मा): अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा गंगा तट क्षेत्रों एवं चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता एवं चालानी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान गंगा रिजॉर्ट से आस्था पथ, जानकी सेतु होते हुए खार स्रोत पुल तक क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थलों एवं गंगा किनारे कूड़ा-करकट फेंकने वाले लोगों के कुल 31 चालान किए गए तथा ₹4,900 का अर्थदंड वसूला गया।
पालिका टीम ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गंगा तट एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में सहयोग करें।
अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखना केवल पालिका प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और यात्री की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान में प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक महिपाल सहित पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
जनअपील
पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कृपया कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।










