उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

पुराना रेलवे रोड पर चोरी की फिराक में घूम रहा व्यक्ति अवैध चाकू समेत गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस की देर रात चेकिंग अभियान में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात पुराना रेलवे रोड क्षेत्र में चोरी की फिराक में घूम रहा था।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुराना रेलवे रोड ऋषिकेश से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामदयाल पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम बनकसिया, पोस्ट सुमेरपुर, थाना मोतीगंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 215/2026 धारा 4/25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी:

  • एक अदद नाजायज चाकू

पुलिस टीम में शामिल:

  • कांस्टेबल सोहन सिंह
  • कांस्टेबल हिमांशु कुमार

Related Articles

Back to top button