उत्तराखंडऋषिकेश

गंगा में डूबे युवक मोहम्मद फैज़ान का शव बरामद, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

पशुलोक बैराज क्षेत्र में मिला शव, स्थानीय पुलिस को सौंपा गया

ऋषिकेश,26 मई(दिलीप शर्मा): गंगा नदी में पूर्व में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) द्वारा मंगलवार को भी व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग अभियान संचालित किया।

 

सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त 21 मई को डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे युवक मोहम्मद फैज़ान के रूप में की गई। उल्लेखनीय है कि इसी घटना में डूबे दूसरे युवक मोहम्मद कैफ का शव दो दिन पूर्व थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के साधु समाज घाट से बरामद किया जा चुका है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान लगातार जारी रखा गया है।

गंगा किनारे सतर्कता बरतने की अपील

एसडीआरएफ ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें तथा केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर एवं दुखद दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Related Articles

Back to top button