उत्तराखंडऋषिकेशक्राइमपुलिस बुलेटिन

पूर्व सैनिक के घर में घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को घर से दबोचा, मोबाइल तोड़ने का भी आरोप

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत गुमानीवाला स्थित ओम विहार कॉलोनी में एक पूर्व सैनिक के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 की रात करीब 11:40 बजे वादी राय सिंह बिष्ट निवासी ओम विहार कॉलोनी, गुमानीवाला ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा ने उनके घर की दीवार फांदकर जबरन प्रवेश किया और वादी तथा उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने वादी का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 184/2026 के तहत धारा 117(2), 333 एवं 115(2) बीएनएस 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी मनीष शर्मा (24 वर्ष) निवासी ओम विहार कॉलोनी, गली नंबर-5, गुमानीवाला ऋषिकेश को 14 मई 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक सुमित चौधरी
  • कांस्टेबल 440 शेखर सैनी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button