उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

फरार वारंटी आशीष सेमवाल गिरफ्तार, ऋषिकेश पुलिस ने भेजा न्यायालय

चोरी के मामले में वर्ष 2022 से चल रहा था फरार, एसएसपी के अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

ऋषिकेश,7 जुलाई(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने वर्ष 2022 के चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मु.अ.सं. 68/2022, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में वांछित वारंटी आशीष सेमवाल (28) पुत्र स्व. भवानी दत्त सेमवाल, निवासी भट्टोवाला रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश को उसके घर से मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

कोतवाली ऋषिकेश द्वारा फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मनोज रावत 
  • कांस्टेबल अशोक
  • कांस्टेबल संदीप भट्ट 

Related Articles

Back to top button