उत्तराखंडमुनि की रेती

मुनिकीरेती में धूमधाम से मना तीज हरियाली महोत्सव, मोना पुरोहित बनीं तीज क्वीन

महिलाओं ने गढ़वाली नृत्य, गायन और रैंप वॉक में दिखाया हुनर, सावन के रंग में रंगा आयोजन

मुनिकीरेती (दिलीप शर्मा): देहरादून रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में शुक्रवार को मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाओं ने तीज हरियाली महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण एवं नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मोना पुरोहित को तीज क्वीन चुना गया।

तीज पर्व नारी शक्ति, त्याग और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : हिमांशु बिजल्वाण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण ने सभी महिलाओं को तीज के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज केवल धार्मिक एवं पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, महिलाओं के त्याग, समर्पण और सांस्कृतिक एकता का उत्सव भी है।

उन्होंने कहा कि झूला, लोकगीत, मेहंदी और पारंपरिक वेशभूषा हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं। सावन की फुहारों और चारों ओर फैली हरियाली के बीच मनाया जाने वाला यह पर्व जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है। साथ ही, तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की पौराणिक मान्यता से जुड़ा पर्व है, जो आपसी प्रेम, विश्वास और पारिवारिक सौहार्द का संदेश देता है।

गढ़वाली डांस, गायन और रैंप वॉक ने बांधा समां

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गढ़वाली डांस, गायन और रैंप वॉक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और तीज पर्व की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।

प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और हास-परिहास के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और तीज पर्व को यादगार बनाया।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता

महोत्सव में सभासद स्वाति पोखरियाल, निशा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमिता उनियाल, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, दर्शनी भंडारी, ज्योति उनियाल, पदमा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, सुमन नैथानी, प्रमिला बिजल्वाण, टीनू गौड़, मोना पुरोहित, किरण चौहान, आरती चौहान, पूनम मैठाणी, उर्मिला ममगाईं, निशा कौशिक, अंकिता बहुगुणा, अंबिका रावत, मंजीता रतूड़ी, संतोष गौड़, गीता खरोला, अनुराखी गौड़, कंचन कोठारी, अर्चना बिजल्वाण, सुषमा नेगी, ऐला रावत, सरस्वती रावत, सरस्वती जोशी, गौरी महर, पुड्ढा असवाल, संगीता, ऋतु, बबीता नौटियाल, बीना, सरिता, अनिता, सविता, रेशमा, सोनम, सुंदरी देवी, विजयलक्ष्मी, सुंदरी बिजल्वाण, कल्पना कुकरेती, बबली, रोशनी, शाकुंभरी, अमाया, सुलोचना, परमेश्वरी, कविता बहुगुणा, सरला बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सुरेंद्र भंडारी, राजीव गौड़, सुधीर पंचभैया, संजय बडोला, मदन बडोनी, मोहित चौहान, सागर बलूनी, सुजीत कुड़ियाल आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लोक संस्कृति और महिला सहभागिता को मिला मंच

तीज हरियाली महोत्सव के आयोजन ने जहां महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, वहीं उत्तराखंड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

Related Articles

Back to top button