उत्तराखंडटिहरी गढ़वालपुलिस बुलेटिनमुनि की रेती

24 घंटे में दो स्कूटी चोरी का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस ने चोरी की दोनों स्कूटियां की बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश

मुनिकीरेती/टिहरी 21अगस्त(दिलीप शर्मा): एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद मुनिकीरेती पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर स्कूटी चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दोनों स्कूटियां भी बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को काजल गोहिल निवासी गंगा स्थल अपार्टमेंट, मुनिकीरेती ने गंगा स्थल अपार्टमेंट की पार्किंग से स्कूटी संख्या UK-07FB-6696 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना मुनिकीरेती में मु0अ0सं0 89/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक शिवराम को सौंपी गई।

इसी दिन ऋषि राजपूत निवासी सकलानी विहार, ढालवाला ने गंगा रिसोर्ट रोड से स्कूटी संख्या UK-14B-9254 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भी थाना मुनिकीरेती में मु0अ0सं0 90/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से पुलिस को मिली सफलता

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों की तलाश में गहन पतारसी और सुरागरसी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान थाना मुनिकीरेती क्षेत्र से जयदीप चक्रवर्ती (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर बरामद हुईं दोनों स्कूटियां

पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मु0अ0सं0 89/2026 से संबंधित चोरी की स्कूटी lUK-07FB-6696 बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने दूसरे मामले में चोरी की गई स्कूटी UK-14B-9254 भी बरामद कर ली। इस तरह पुलिस ने दोनों वाहन चोरी की घटनाओं का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए चोरी की दोनों स्कूटियां बरामद कर लीं।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: जयदीप चक्रवर्ती

उम्र: 20 वर्ष

पिता: स्वर्गीय अरुण चक्रवर्ती

स्थायी पता: भट्ट नगर आम बागान, थाना लिलुआ, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल

हाल पता: विष्णु घाट, हरिद्वार

बरामदगी

1. स्कूटी संख्या UK-07FB-6696

2. स्कूटी संख्या UK-14B-9254

वाहन चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी भद्रकाली, थाना मुनिकीरेती
  • हे0का0 137 सुनील सैनी, थाना मुनिकीरेती
  • का0 01 नीरज कुमार, थाना मुनिकीरेती

टिहरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही लोगों में पुलिस की तत्परता के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button