उत्तराखंडऋषिकेश

महिला समानता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा—महिला सशक्तिकरण सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला

ऋषिकेश, 26 अगस्त(दिलीप शर्मा): महिला समानता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी परिचय दे रही हैं। शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, विधिक सहायता, जनप्रतिनिधित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के विकास का विषय नहीं है, बल्कि यह सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज के निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों को पहचान एवं सम्मान मिलने से समाज की अन्य बेटियों और महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ ही नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, अधिवक्ता आरती मित्तल (पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष, बार एसोसिएशन एवं बाल कानून जागरूकता अभियान संस्था), अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल, महिला समूह संस्था से सीमा पयाल तथा विधिक सहायता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं अधिवक्ता सारिका पुंडीर को सम्मानित किया गया।

डॉ. अग्रवाल ने सम्मानित सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियां समाज की अन्य बेटियों एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाएं इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button