डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्दर नाथ शर्मा से की शिष्टाचार भेंट
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा




ऋषिकेश/देहरादून(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्दर नाथ शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान डॉ. अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं विचारों को आमजन तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई मजबूती मिलती है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से संगठन निरंतर आगे बढ़ेगा। साथ ही, जनहित के कार्यों को गति मिलने के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को भी और मजबूती मिलेगी।





