उत्तराखंडपुलिस बुलेटिनरायवाला

एसएसपी दून की सख्ती का असर—घरेलू सामान की आड़ में नशा तस्करी का भांडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Blinkit के दो डिलीवरी बॉय सहित तीन गिरफ्तार, 29.94 ग्राम स्मैक व 158 ग्राम चरस बरामद

रायवाला/ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 की दिशा में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में चल रही मादक पदार्थों की सप्लाई का खुलासा किया है। रायवाला पुलिस ने रात में की गई चेकिंग के दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो Blinkit कंपनी के डिलीवरी बॉय भी शामिल हैं।

आकस्मिक चेकिंग का निर्देश

एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में नशे की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को फूड एवं घरेलू सामान की डिलीवरी करने वाले युवकों की नियमित व आकस्मिक चेकिंग के निर्देश जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई सामने आई।

9 लाख कीमत की स्मैक बरामद

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 29.94 ग्राम अवैध स्मैक और 158 ग्राम चरस बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई गई है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

कोतवाली रायवाला पुलिस टीम ने देर रात चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों— फुजैल पुत्र जिशान, वसीम पुत्र मो० आदिल, अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर को गिरफ्तार किया। फुजैल के पास से 13.30 ग्राम स्मैक, वसीम के पास से 18.64 ग्राम स्मैक तथा अजय के पास से 158 ग्राम चरस बरामद हुई।

Blinkit में काम कर रहे थे आरोपी

पूछताछ में फुजैल व वसीम ने बताया कि वे Blinkit में डिलीवरी बॉय हैं और घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान स्थानीय युवाओं व कॉलेज छात्रों को मादक पदार्थ सप्लाई करते थे। दोनों ने स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के निवासी इलियास से खरीदी थी और ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

वहीं, तीसरा आरोपी अजय उर्फ मोनू हरिद्वार में वेटर का काम करता है। वह चरस को कुरुक्षेत्र से खरीदकर ‘बाबा लोगों’ को अधिक दाम पर बेचने की कोशिश में था। वह पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

बरामदगी

  • 29.94 ग्राम अवैध स्मैक
  • 58 ग्राम अवैध चरस

गिरफ्तार

1. अजय उर्फ मोनू, उम्र 22 वर्ष—जिला जींद, हरियाणा
2. फुजैल, उम्र 20 वर्ष—जनपद सहारनपुर, हाल पता पटेलनगर, देहरादून
3. वसीम, उम्र 21 वर्ष—जनपद सहारनपुर, हाल पता पटेलनगर, देहरादून

पुलिस टीम

1. मनवर सिंह नेगी (व0उ0नि0),

2. आदित्य सैनी (उ0नि0),

3. कुशाल सिंह रावत (उ0नि0)

4. अ0उ0नि0 योगेंद्र कुमार

5. अ0उ0नि0 राम निवास

6. का0 अनित कुमार

7. का0 विकास कुमार

8. का0 नंदकिशोर

9. का0 अनुज कुमार

10. का0 प्रवीण कुमार

11. हे0का0 चंद्रपाल

12. का0 अमित सैनी

सहित पुलिस कर्मियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button