Blog
शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू – विदेश मंत्रालय
भारत ने अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ किया सीजफायर,पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को किया फोन
दिल्ली, 10 मई : विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”










