उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश प्रदीप राणा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी / बिक्री करने वालों को किसी भी हालत मे बक्शने के मूड मे नही 

ऋषिकेश पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा के निर्देशन मे अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 अभियुक्तों को अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये किया गिरफ्तार

देहरादून / ऋषिकेश, 23 मई : वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक  जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी / बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में एंव पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के कुशल निर्देशन मे थाना हाजा पुलिस टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त क्रम में दिनांक 22.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा चौकी आई.डी.पी.एल. ऋषिकेश / चन्द्रेश्वर नगर / चन्द्रभागा / बस अड्डा क्षेत्र से 04 अभियुक्त गणों को मय अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- अभियुक्त सोमपाल पुत्र श्री बलवीर सिह निवासी कण्डियाल गांव थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल हाल बस अड्डा ऋषिकेश उम्र- 23 बर्ष ।

2- अभियुक्त अंकुर बिश्नोई पुत्र योगेन्द्र कुमार बिश्नोई निवासी शीशम झाडी गली न0—13 मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र- 47 बर्ष ।
3- ऋषभ पुत्र श्री उमेश निवासी जे0जे0 ग्लास आईडीपीएल थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -19 बर्ष ।
4-श्रीमती गुडिया पत्नी श्री सुरेन्द्र निवासी चन्द्रेश्वर नगर गली न0-1 थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र – 36 बर्ष ।
अभियुक्तों से बरामद माल
=================
1- 44 ट्रैटा पैक माल्टा देशी शराब देशी शराब(अभियुक्त सोमपाल के कब्जे से)
2- 41 पव्वे MCDOWELLS WHISHKY NO-1अंग्रेजी शराब । (अभियुक्त अंकुर बिश्नोई के कब्जे से)
3-52 ट्रेटा पैक मशालेदार देशी शराब । (अभियुक्त ऋषभ के कब्जे से)
4- 24 ट्रैटा पैक माल्टा व 13 पव्वे 8 PM GOLD ,39 पव्वे MCDOWELLS WHISHKY NO-1 व 99 कैन बियर गौड फादर (अभियुक्ता गुड़िया के कब्जे से )

पुलिस टीम
1-अ0उ0नि0 राजकुमार
1- का0 1368 सोहन
2-कानि0 1378 आशुतोष
3-कानि0 568 अनुयाग
3-कानि0 388 कमलेश
3-कानि0 1642 धनवीर सिह
3-कानि0 1057 पूरन जोशी
3-कानि0 1733 मिथिलेश
3-म0कानि0 552 मोहिनी

Related Articles

Back to top button