उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, सात मुकदमों में पहले से चालानशुदा

देहरादून / ऋषिकेश, 18 जुलाई 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर तृतीय चरण के पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 17 जुलाई 2025 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा गली संख्या-14, शिवाजी नगर क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान शैलेश कुमार पटेल को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 30 पव्वे सोलमेट व्हिस्की ब्लैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

अभियुक्त विवरण:

नाम – शैलेश कुमार पटेल

पिता का नाम – श्री कनक पटेल

पता: मकान संख्या-419, आवास विकास कॉलोनी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून

उम्र – 49 वर्ष

बरामद माल –

30 पव्वे सोलमेट व्हिस्की ब्लैक (अंग्रेजी शराब)

पंजीकृत मुकदमा –

मुकदमा संख्या – 360/25

धारा – 60(1) आबकारी अधिनियम

थाना – कोतवाली ऋषिकेश

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0—29/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—98/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—104/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—133/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—141/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—203/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

मु0अ0सं0—360/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश

पुलिस टीम –

कानि0 129 सुधीर कुमार

कानि0 470 आकाश मीणा

ऋषिकेश पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button