उत्तराखंडऋषिकेशशिक्षक दिवस

अनंता पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऋषिकेश 05 सितम्बर– रेलवे रोड स्थित अनंता पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती  नीलम बिजलवान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष गौड़ के मार्गदर्शन एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

जूनियर वर्ग (नर्सरी से) में

प्रथम स्थान – ईहिका गर्ग एवं जसलीन कौर

द्वितीय स्थान – अनुश्री भट्ट एवं ईशजोत

तृतीय स्थान – अथर्व एवं निखित ने प्राप्त किया।

वहीं सीनियर वर्ग में

प्रथम स्थान – प्रांजल रॉयल

द्वितीय स्थान – अशवीर सिंह जैसल एवं तृषा कौर

तृतीय स्थान – आतिश गुप्ता एवं पीहू गर्ग रहे।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय स्टाफ से वंदना सेमवाल, सुषमा मिश्रा, सरिता कुमारी, मुस्कान एवं  पूनम का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलम बिजलवान ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के प्रति सम्मान का दिन है, और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं।

Related Articles

Back to top button