ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब तस्करी में दो गिरफ्तार, 125 पव्वे बरामद

ऋषिकेश, 18 सितम्बर – कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 125 ट्रैटा पैक देशी शराब (माल्टा ह्वीस्की) बरामद की है।
अभियान के तहत की गई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस टीम ने पुराना रेलवे स्टेशन रोड, ऋषिकेश पर चेकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा (संख्या यूके-14-सी-5648, सल्टी रंग) से शराब तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोच लिया।
अभियुक्तों के नाम व पते
- गोविन्द कुमार पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 28 वर्ष, निवासी गली नंबर-20, चन्द्रभागा, ऋषिकेश।
2. राहुल पुत्र बादल, उम्र 27 वर्ष, निवासी निकट हनुमान मंदिर, चन्द्रभागा, ऋषिकेश।
बरामद माल
125 ट्रैटा पैक देशी शराब (माल्टा ह्वीस्की) स्कूटी संख्या यूके-14-सी-5648 से।
मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 461/2025, धारा 60(1)/72 Ex Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
1. का0 1378 आशुतोष कुमार
2. का0 1261 संजय कुमार
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









