उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदुर्घटना

ब्यासी में बड़ा सड़क हादसा, थार खाई में गिरी SDRF ने त्वरित कार्रवाई कर 05 घायलों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

ब्यासी/टिहरी (दिलीप शर्मा): जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्यासी क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुल्लर के समीप एक थार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस चौकी ब्यासी से आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मध्यरात्रि 01:22 बजे दुर्घटना की सूचना SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर SDRF टीम ने पाया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन थार (वाहन संख्या DL 2CBF 4668) था, जिसमें कुल 05 लोग सवार थे। वाहन गहरी खाई में गिरने से सभी लोग घायल हो गए थे।

SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों का विवरण इस प्रकार है—

1. सोहिल (32 वर्ष), पुत्र ओम सिंह, निवासी दिल्ली

2. रोहित गुप्ता (28 वर्ष), पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी साहिबाबाद

3. आशीषपाल (28 वर्ष), पुत्र श्यामू, निवासी गाजियाबाद

4.विकाश कुमार (26 वर्ष), पुत्र रघुराज, निवासी साहिबाबाद

5. भास्कर कुमार (27 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी साहिबाबाद

प्रशासन एवं SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, वहीं घायलों को समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

Related Articles

Back to top button