Blog

वसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 का भव्य आयोजन

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी सांस्कृतिक संध्या, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

 

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): दिनांक 21 जनवरी 2026 को वसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में नगर व क्षेत्र के अनेक विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारत की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन किया।

“एकता में विविधता” की झलक

लोकनृत्य, देशभक्ति गीतों और पारंपरिक वेशभूषा ने मोहा मन

प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध संस्कृतियों, लोक परंपराओं एवं “एकता में विविधता” की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोकनृत्य, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीत, पारंपरिक वेशभूषा तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।

मुख्य अतिथि ने की आयोजकों की प्रशंसा

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडवाल जी (अध्यक्ष – महिला आयोग उत्तराखंड) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में भारत मंदिर सोसाइटी द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति, आयोजन की शोभा बढ़ी

इस अवसर पर महंत श्री वत्सल प्रपन्नाचार्य जी (महंत, श्री भारत मंदिर), श्री वरुण शर्मा जी (प्रबंधक, श्री भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी व अध्यक्ष बसंतोत्सव समिति), श्री दीप शर्मा जी (पूर्व महापौर, ऋषिकेश नगर निगम व संयोजक बसंतोत्सव समिति), कार्यक्रम समन्वयक श्री बंशीधर पोखरियाल जी, प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल श्री के. एल. दीक्षित जी, श्री अशोक कुकरेती जी, श्री गोविंद सिंह रावत जी, प्रधानाचार्य भरत मंदिर इंटर कॉलेज श्री यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी, श्री मनोरंजन देवरानी जी, श्री रंजन अंथवाल जी, श्री सुनील दत्त थपलियाल जी, श्री विकास वार्ष्णेय जी तथा श्रीमती बबीता राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

गायन प्रतियोगिता

प्राथमिक वर्ग

  • प्रथम: एन.जी.ए. विद्यालय
  • द्वितीय: डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल
  • तृतीय: श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल

जूनियर वर्ग

  • प्रथम: एन.डी.एस.
  • द्वितीय: डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल
  • तृतीय: भारत मंदिर इंटर कॉलेज एवं ऋषिकेश पब्लिक स्कूल

सीनियर वर्ग

  • प्रथम: फुटहिल्स अकादमी
  • द्वितीय: स्वामी दयानंद स्कूल
  • तृतीय: भारत मंदिर इंटर कॉलेज

नृत्य प्रतियोगिता

प्राथमिक समूह

  • प्रथम: डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल
  • द्वितीय: श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल
  • तृतीय: ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल

जूनियर वर्ग

  • प्रथम: डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल
  • द्वितीय: श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल
  • तृतीय: ऋषिकेश पब्लिक स्कूल

वरिष्ठ वर्ग

  • प्रथम: श्री भारत संस्कृत उत्तर मध्यम विद्यालय
  • द्वितीय: श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
  • तृतीय: स्वामी दयानंद सरस्वती सी.पी. स्कूल

निर्णायक मंडल

अनुभवी निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिताओं का निर्णय श्रीमती राधा रमोला जी, श्रीमती अंजू रस्तोगी जी, श्रीमती मंजू बडोला जी, श्रीमती सावित्री छेत्री जी, श्रीमती अन्विता डबराल जी एवं श्रीमती हिमांशु जी द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों को मिला उत्कृष्ट मंच

सृजनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रदर्शन

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ। वसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सका।

उल्लासपूर्ण समापन

अविस्मरणीय बना आयोजन

कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ, जो सभी उपस्थित जनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Related Articles

Back to top button