बसंतोत्सव 2026: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गंगोत्री विद्या निकेतन व चंद्रेश्वर क्लब विजेता वहीं रस्साकस्सी प्रतियोगिता में होली एंजल एकेडमी बनी विजेता
मटकी फोड़ में विद्यालय व ओपन वर्ग में रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान वहीं रस्सा कसी में मानस इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता, सात विद्यालयों ने लिया भाग



समाचार–1
ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): बसंतोत्सव 2026 के अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2026 को आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग एवं ओपन वर्ग – दो श्रेणियों में मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के प्रायोजक एसीसी सीमेंट ऋषिकेश रहे, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी आज़ाद न्यूज़ एजेंसी ऋषिकेश की ओर से प्रदान की गई।
विद्यालय वर्ग में गंगोत्री विद्या निकेतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की बी टीम को तथा तृतीय स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की ए टीम को मिला।
ओपन वर्ग में चंद्रेश्वर क्लब ने प्रथम स्थान तथा बनखंडी महादेव क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में कोई भी टीम तृतीय स्थान प्राप्त नहीं कर सकी।
इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, चेतन शर्मा, सुनील प्रभाकर, विनय मनमीत, बसंत कुमार, बच्चन पोखरियाल, वरुण शर्मा, रामकृपाल गौतम, महंत रवि शास्त्री जी, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र भट्ट, के.एल. दीक्षित, अनीता ममंगाई, गीता कुकरेती, गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, प्रमोद कुमार मलासी, नवीन मेंदोला, विकास नेगी, चमन, प्रवीण रावत, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गंगोत्री विद्या निकेतन के कोच चमन, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की बी टीम के कोच नवीन मेंदोला व जयकृत सिंह रावत तथा ए टीम के कोच विकास नेगी रहे।
निर्णायक की भूमिका में विनय मनमीत, सुनील प्रभाकर, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, प्रवीण रावत एवं उपदेश उपाध्याय रहे।

समाचार–2
बसंतोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज, मेला संयोजक दीप शर्मा, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, देवेंद्र प्रजापति एवं हर्षवर्धन शर्मा द्वारा खिलाड़ियों के बीच टॉस कराकर एवं परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया, जिनमें
निर्मल ज्ञान दान एकेडमी, फुटिल्स एकेडमी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, संस्कार सृजन स्कूल, होली एंजल एकेडमी, मानस इंटरनेशनल स्कूल तथा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश शामिल रहे।
रोमांचक मुकाबलों के बाद होली एंजल एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मानस इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा।
रस्साकस्सी प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी शेर सिंह थापा, दिनेश पैन्यूली, विदुषी भट्ट, हिमांशु पंवार, अमित राणा एवं विकास नेगी की भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, रेफरी शेर सिंह थापा, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, प्यारेलाल जुगरान, दिनेश पैन्यूली, डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, डी.पी. रतूड़ी, रंजन अंथवाल, अजय कुमार, विकास नेगी, संजीव कुमार, नितिन जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दोनों प्रतियोगिताओं ने बसंतोत्सव 2026 की खेल भावना, टीमवर्क और उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।









