उत्तराखंडजनहितमुनि की रेती

नव वर्ष 2026 पर मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति ने किया यज्ञ, कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन

आपदाओं से मुक्ति और जनकल्याण की मंगल कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

मुनि की रेती,1 जनवरी (दिलीप शर्मा): नव वर्ष 2026 के शुभ आगमन के अवसर पर मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति, मुनि की रेती द्वारा जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ, कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर एवं डायरेक्टर विमल बडोनी ने कहा कि विगत वर्ष 2025 में उत्तरकाशी के धाराली क्षेत्र सहित अनेक स्थानों पर आई आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं से भारी जन-धन की हानि हुई। ऐसी प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाएं भविष्य में न आएं, इसी मंगल भावना के साथ यह धार्मिक आयोजन किया गया।

रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देती रहेगी समिति: आर.पोखरियाल

समिति के मुख्य परामर्शक एवं संचालक आर. पोखरियाल ने कहा कि मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति सदैव सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करती रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समिति द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में समिति के कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्यगणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अनिल राणा, सचिव राजेश रावत, सहसचिव श्रीमती कुसुम भट्ट, सह-डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रमुख कलाकार  प्रवीन नौटियाल, श्रीमती दर्शनी भंडारी, श्रीमती मीना मदवाण, श्रीमती सरला बडोनी, सभासद श्रीमती बबीता, अजय रमोल, श्रीमती रंजना डबराल, विवेक बडोनी, आशीष पोखरियाल, के.एस. राणा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button