उत्तराखंडसम्मानित

उत्तराखंड से केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को उनके राजनीतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र मे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जुड़े रहने के कारण नई दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित  

ऋषिकेश 17 दिसंबर : केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को राजनीति में लंबे अनुभव, अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने तथा सामाजिक कार्यों में योगदान एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र से जुड़े रहने के कारण नई दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

नई दिल्ली मे भारत गौरव अवॉर्ड फाऊंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में देशभर के 14 राज्यों के दो लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सदस्यों, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को और पद्मश्री, पद्म विभूषण, से सम्मानितों को यह पुरुस्कार दिया जायेगा।

उत्तराखंड राज्य से यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद महाराज को दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button